फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested for making fake royalty of mining transport

Saharanpur News: खनन परिवहन की फर्जी रॉयल्टी बनाने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making fake royalty of mining transport
सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने खनन परिवहन की फर्जी रॉयल्टी बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों के पास से फर्जी राॅयल्टी के प्रपत्र, हाई सिक्योरिटी प्रपत्र, कंप्यूटर और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने खनन विभाग की टीम के साथ चेकिंग के दौरान ओवर लोडिड खनन से भरा ट्रक पकड़ा था, जिसमें बरामद हुई खनन परिवहन की रॉयल्टी फर्जी निकली, जबकि जिस कागज पर रॉयल्टी तैयार की गई है, वह हाई सिक्योरिटी कागज है, जो विभाग की ओर से जारी होता है। जांच के बाद पुलिस को कई साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने सादिक व नसीम निवासी बोम्बबेपुर थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। यह दोनों और इनका एक अन्य साथी शिवकुमार फर्जी रॉयल्टी तैयार करते थे। इनके पास से एक कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस, एक मोबाइल फोन, दो श्रम कार्ड, दो आयुष्मान कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक वोटर कार्ड, चार एसबीआई की पासबुक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उत्तर प्रदेश के 21 प्लेन हाई सिक्योरिटी खनिज परिवहन प्रपत्र, सात फर्जी राॅयल्टी प्रपत्र और 250 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ज्यादा पैसा कमाने को शुरू किया फर्जीवाडा
एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों का साथी शिवकुमार निवासी चांदपुर माजरी थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी सादिक ने पूछताछ में बताया कि वह पहले ट्रक चलाता था। उसकी कई ट्रक चालकों से जान-पहचान है। शिव कुमार से उसकी मुलाकात हुई, जिसने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने हैं तो उसके साथ मिलकर कार्य करे। शिव कुमार ने सादिक से कहा कि वह फर्जी रॉयल्टी तैयार करके देगा, जिसे ट्रक चालकों और स्टोन क्रशर मालिक को देकर पैसा लेना। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी नसीम जनसेवा केंद्र चलाता है। वहीं, पर वह फर्जी रॉयल्टी तैयार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रॉयल्टी पर लेते थे दो हजार रुपये, कइयों की फंसेगी गर्दन
इस मामले में पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के साथ ही आगे भी जांच करेगी। इस कार्य में शिव कुमार सहित अन्य के भी शामिल होने की आशंका है। सादिक ने बताया कि एक रॉयल्टी के वह दो हजार रुपये वसूलते थे। अभी एक माह से उन्होंने यह कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed