फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two and a half thousand workers went to war with Corona

कोरोना से जंग में उतारे ढाई हजार कर्मचारी

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand workers went to war with Corona
सहारनपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम शहर में सैनिटाइजेशन के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए नगर निगम ने ढाई हजार कर्मचारियों को लगाया है। सोमवार को भी अन्य वार्डों में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम सफाई करने के साथ चूना व मेलाथियान का छिड़काव करा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहर के सात वार्डों में सैनिटाइजेशन के अतिरिक्त हैंड स्प्रे मशीनों के साथ कर्मचारियों ने महानगर के सघन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से रोस्टर के अनुसार हर दिन 14 वार्डों को सैनिटाइज कराया जाएगा। अभी तक प्रतिदिन सात वार्डों में अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत सफाई, चूना व मेलाथियान आदि का छिड़काव किया जा रहा है। इसमें नगर निगम के दो हजार से अधिक कर्मचारी तथा आईटीसी से जुड़े करीब चार सौ कर्मचारी लगे हुए हैं। इनके अतिरिक्त पोकलेन, जेसीबी व लोडर के अतिरिक्त कूड़ा उठान में 50 से अधिक बड़े वाहन, सैनिटाइजेशन के लिए दस ट्रैक्टर, 14 बडे़ वाहन, कोरोना से बचाव के प्रचार में दर्जनों छोटी गाड़ियां लगाई गई हैं। कूड़ा एकत्र करने के लिए करीब पांच सौ रेहड़े लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed