फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two and a half hours of rain expose the reality of drain cleaning; city left waterlogged.

Saharanpur News: ढाई घंटे की बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, शहर हुआ जलमग्न

Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours of rain expose the reality of drain cleaning; city left waterlogged.
सहारनपुर में आई तेज हवा के साथ बरसात से जलमग्न हुआ स्टेडियम
सहारनपुर। ढाई घंटे की बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई की पोल खोल दी। महानगर के प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में घुटनों तक पानी आ गया। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट रही, जिसकी वजह से गर्मी का असर कम महसूस किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ शुरू हुई बारिश रात 11:30 बजे तक रही। महानगर के सर्किट हाउस रोड की दोनों सड़कों पर जगह-जगह एक फीट तक पानी भर गया। शिवाजीनगर, पंत विहार, लेबर कॉलोनी, हसनपुर, चंद्रनगर, अहमद बाग, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक कोर्ट रोड पर, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, किशनपुरा की मेन रोड आदि में जलभराव हुआ। इसकी वजह से रात के समय गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद रातभर बारिश नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान फिर बादलों से घिरा मिला और हल्की हवा चल रही थी। पूूर्वाह्न 11 बजे तक बादल काफी हद तक छट चुके थे। इसके बाद दिनभर धूप रही। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मात्र दो दिन में अधिकतम तापमान में 08 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
किसानों को फायदा, बागवानों को नुकसान
इन दिनों जनपद में धान की रोपाई चल रही है। ऐसे किसानों के लिए बृहस्पतिवार की रात हुई झमाझम बारिश फायदेमंद है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर गन्ना की भी खेती होती है, जिसे इन दिनों पानी की सख्त जरूरत है। उधर, बारिश के साथ आए तूफान ने बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारी मात्रा में आम, लीची झड़ गए।
------
बारिश से हुए फॉल्ट, आठ घंटे तक बाधित रही आपूर्ति
बृहस्पतिवार की रात नौ बजे आई झमाझम बारिश के चलते विद्युत निगम ने सावधानी के चलते आपूर्ति रोक दी। इसके बाद जब करीब 11 बजे बारिश हल्की हुई तो आपूर्ति को धीरे-धीरे शुरू किया गया। महानगर के कुछ क्षेत्रों में तो आपूर्ति सुचारू हो गई, लेकिन कई इलाके ऐसे रहे जहां पर फॉल्ट के चलते आपूर्ति को सामान्य करने में परेशानी आई। हवा के चलते पंत विहार कॉलोनी में विद्युत लाइनों पर पेड़ भी गिर गया। साथ ही फॉल्ट होने के चलते ढोलीखाल, खआनआलमपुरार, अंबाला रोड, माधव नगर, कंपनी बाग आदि फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। इसके चलते क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के कर्मी दोपहर तक आपूर्ति को सुचारू कर पाए। वहीं बारिश के चलते सबसे अधिक नकुड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिसे शाम चार बजे तक ठीक किया गया। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि महानगर में करीब सुबह दस बजे तक 99 फीसदी आपूर्ति सुचारू कर दी गई। देहात में कई जगहों पर कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया गया।

------
सदर क्षेत्र में 42 एमएम बारिश
बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश सदर क्षेत्र में ही अधिक रही। जनपद के देहात क्षेत्र में कई जगह बारिश नहीं थी। यही वजह रही कि सदर क्षेत्र में मात्र ढाई घंटे में 42 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर मौसम वेधशाला में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई। यानी मिर्जापुर क्षेत्र में बारिश कम हुई।
------
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-----न्यूनतम----अधिकतम
12 जून---25--------34
11 जून---24--------35
10 जून---27--------42
09 जून---27--------41
08 जून---27--------41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed