फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two accused sent to jail in fake golden card case

फर्जी गोल्डन कार्ड मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा

Wed, 11 Nov 2020 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Two accused sent to jail in fake golden card case
फर्जी गोल्डन कार्ड मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जीवाड़ा कर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अपात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने बुधवार को दो मुख्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य तीन लोगों के मामले में शामिल होने का प्रमाण नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
मंगलवार को चिकित्सा विभाग ने पुलिस के साथ माहीपुरा चौक पर संचालित भापा वेज एवं नॉनवेज रेस्टोरेंट पर छापा मारकर पांच लोगों को पकड़ा था। राकेश केमिकल चौकी पुलिस पांचों आरोपियों को थाना जनकपुरी ले गई थी। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता की ओर से पांच लोगों को नामजद कराया गया था। पूछताछ में फरजंद अली पुत्र उमरदीन निवासी पिंजौरा और राहुल पुत्र पल्टूराम निवासी बहादराबाद हरिद्वार की संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने फरजंद और राहुल को कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया। उधर, साथ में पकड़े गए गोपाल, मोहित और भीष्म की संलित्पता नहीं मिली। वह कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने वाले ग्राहक पाए गए। ऐसे में तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को सूचना दी
उत्तराखंड के पात्रों की आईडी पर सहारनपुर में फर्जी कार्ड बनाए जाने की सूचना अधिकारियों ने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी दिल्ली को दे दी है। अथॉरिटी से अपने स्तर से उत्तराखंड के पात्रों की जांच कराने की मांग भी की गई है।
------
कितने लोगों ने लिया लाभ होगी जांच
सहारनपुर में फर्जी कार्ड से कितने लोगों ने गलत तरीके से लाभ उठाया है। इसकी जांच विभाग अपने स्तर से करा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जनपद में किसी अन्य जगह पर तो ऐसा नहीं हो रहा है। बता दें कि करीब डेढ वर्ष पहले रानी बाजार में भी फर्जी कार्ड बनते मिले थे। करीब एक वर्ष पहले दिल्ली रोड हसनपुर में कार्ड बनाने के नाम पर कुछ लोग जनता से वसूली करते पकड़े जा चुके हैं।

----- वर्जन
जिलाधिकारी और सीएमओ को घटना से अवगत कराया जा चुका है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को भी सूचना दे दी गई है। योजना में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विभाग जुटा है।
-- डॉ. सुशील गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed