फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two accused of murder arrested after kidnapping taxi driver

टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder arrested after kidnapping taxi driver
गागलहेडी पुलिस द्वारा अपहरण और हत्या के मामले में पकड़े गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तराखंड के देहरादून से मार्च माह में अपहरण कर टैक्सी चालक की हत्या के मामले में गागलहेड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चालक की हत्या के बाद उसका शव मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में गंग नहर में फेंक दिया गया था। आरोपियों के कब्जे से तीन स्कार्पियो, लूटी गई स्विफ्ट डिजायर, तमंचा और चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बुधवार को देहरादून रोड पर काली नदी पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोनू त्यागी पुत्र महेंद्र त्यागी निवासी ग्राम तिवड़ा जुनारदार थाना बेहट और मोहसीन पुत्र सत्तार निवासी ग्राम पीकी थाना कोतवाली देहात को स्विफ्ट डिजायर, तमंचा और चाकू सहित गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर आरोपी मोहसीन के घर से तीन स्कार्पियो और बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि उत्तराखंड के देहरादून में पटेल नगर की टर्नर रोड स्थित आजाद कालोनी से राजकुमार उर्फ राजू का 12 मार्च को स्विफ्ट डिजायर सहित अपहरण कर लिया था। बाद में पिटाई के दौरान राजकुमार की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के पीछे आरोपी मोनू त्यागी का राजकुमार से पूर्व से चल रहा विवाद बताया गया, जो टैक्सी संचालन को लेकर था।
विज्ञापन

उधर, राजकुमार के भाई संजय निवासी गांव भलस्वागाज थाना झबरेड़ा ने 14 अप्रैल को देहरादून के पटेलनगर थाने में राजकुमार के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अपहरण की विवेचना देहरादून पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कार्पियो के नहीं दिखा पाए कागजात
आरोपियों से जो स्विफ्ट डिजायर बरामद हुई है, वह राजकुमार से ही लूटी गई थी। तीनों स्कार्पियो के कागजात आरोपी दिखा नहीं पाए, जिस कारण पुलिस ने तीनों स्कार्पियो कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी का कहना है तीनों स्कार्पियों की भी जांच की जा रही है।
- देहरादून पुलिस की लापरवाही से घूमते रहे आरोपी
- राजकुमार के भाई संजय ने देहरादून के थाना पटेलनगर में जब अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तो उसमें मोनू त्यागी के साथ होने की बात भी कही गई थी। बावजूद पुलिस ने मोनू को पकड़ने पर जोर नहीं दिया। इसके अलावा 12 मार्च को राजकुमार लापता हुआ था, लेकिन अपहरण के आरोप में 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई।
- आरोपियों को रिमांड पर लेगी देहरादून पुलिस
गागलहेडी थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है, लेकिन अपहरण और हत्या की जांच देहरादून पुलिस को करनी है। लिहाजा अब देहरादून पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। ताकि आरोपियों से पूछताछ कर राजकुमार का शव बरामद कराया जा सके।

- गंगनहर में भी की जा सकती है तलाश
- आरोपियों की ओर से किए गए खुलासे के बाद राजकुमार के शव की अब गंगनहर में भी तलाश की जा सकती है। राजकुमार की हत्या के बाद शव को गंगनहर में फेंके जाने की बात कही गई है, लेकिन मार्च माह में हुई इस वारदात के बाद अब शव का पता लगाना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed