{"_id":"63db33aa36a30a426040ffa0","slug":"tubewell-will-be-installed-at-a-cost-of-rs-36-lakh-saharanpur-news-c-14-1-100867-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 36 लाख रुपये की लागत से लगेगा नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 36 लाख रुपये की लागत से लगेगा नलकूप
Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। पांच वार्डों के हजारों नागरिकों की पेयजल की समस्या के समाधान हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा नलकूप का बोरिंग शुरू कर दिया। इसके लिए बुधवार को विधिविधान से भूमि पूजन करके कार्य की शुरुआत की गई।
नगर पालिका परिसर स्थित सुभाष पार्क में लगने वाले नलकूप का भूमि पूजन ईओ कृष्ण मुरारी ने वैदिक विधि विधान से संपन्न कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने नारियल फोड़कर बोरिंग की शुरूआत कराई। ईओ कृष्ण मुरारी के अनुसार लगभग 36 लाख की लागत से निर्मित 35 एचपी के उक्त नलकूप से पांच मोहल्ला बाबूराय, नजूल, गुजरान, बाहुदीन, ईशरा और कानूनगोयान की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, सभासद नीरज अग्रवाल, आशु गर्ग, दीपांशु गोयल, महिला अध्यक्ष उमा शर्मा, पूर्व सभासद डाॅ. राकेश गर्ग, संदीप तायल, जैल सिंह भारती, राजेश काका, अजय मित्तल, शुभम अग्रवाल, उमंग गर्ग, गौरव गोयल आदि रहे।