फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trying to get rid of jams aggravated the problem

जाम से निजात दिलाने की कोशिश ने और बढ़ा दी समस्या

Mon, 18 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Trying to get rid of jams aggravated the problem
चंद्रनगर और नवीन नगर के मुख्य मार्ग के पास लगाए गए बैरियर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर की सड़कों पर जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुछ जगहों पर बैरियर लगाकर वन-वे की व्यवस्था तो कर ली गई, लेकिन इससे समस्या दूर होने की बजाय और बढ़ गई है। शहर में कलक्ट्रेट सहित प्रमुख कार्यालयों और कॉलोनियों के सामने बैरियर लगे होने के कारण जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अतिरिक्त होमगार्ड लगाने पर भी जाम लग रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए ये नए प्रयोग किए जा रहे हैं। मगर अब तक कोई राहत नहीं मिल रही है। वहीं, महानगर में पार्किंग स्थल का प्लान भी अब तक अधर में ही अटका हुुआ है।
विज्ञापन

इन प्रमुख जगहों पर किया गया प्रयोग
- शहर में कलक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने बैरियर लगाकर कोर्ट रोड पर आयकर भवन के सामने से वाहनों के टर्न की व्यवस्था कराई गई। यहां होमगार्ड लगाए गए, लेकिन कम जगह में वाहनों के दूसरी ओर मुड़ने में अधिक समय लगता है। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

- दीवानी कचहरी के पास चंद्र नगर और नवीन नगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के सामने भी बैरियर लगाए गए हैं। इसके चलते कॉलोनियों में जाने वाले वाहनों के कारण जाम लगा रहा है, तो कचहरी में आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इनके अलावा प्रताप मार्केट सहित अन्य जगहों पर भी ऐसे प्रयोग किए गए, लेकिन स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों ने एतराज शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों की सलाह से बनाया जाए प्लान
- कोर्ट रोड पर अहमद बाग निवासी राज नितिन रावत और सोफिया मार्केट के दुकानदार संजय खेड़ा का कहना है कि स्थानीय लोगों की सलाह के बाद ही कोई प्लान बनाया जाना चाहिए। मौजूदा व्यवस्था से कई बार दुकानदारों को ही दिक्कत हो रहीं हैं। दुकानों के सामने लोगों के वाहन और राहगीरों की भीड़ हो जाती है। ग्राहक नहीं आ पाते हैं।
- कोर्ट रोड के दुकानदार राकेश कत्याल और सराफा कारोबारी पारस गुप्ता का कहना है कि शहर में प्रमुख मार्गों पर पार्किंग स्थल न बनाए जाने तक हालात ऐसे ही रहेंगे। स्मार्ट सिटी में पार्किंग का प्लान अब तक सफल नहीं हो पाया है।

पार्किंग स्थलों के बारे में निगम से करेंगे बात : एसएसपी
- एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ही नए विकल्पों पर काम किया जाता रहा है। उन्होंने माना कि अंबाला रोड, घंटाघर चौक सहित अन्य जगहों पर भी जाम और अतिक्रमण से परेशानी है। इस बारे में परिवहन विभाग के अफसरों से बात की तो उन्होंने बताया कि निगम के सहयोग से 10 पार्किंग स्थल बनने थे। यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए अब नगर आयुक्त के साथ मिलकर निरीक्षण कर नए प्लान पर काम किया जाएगा।

बैरियर के कारण कोर्ट रोड पर लगा जाम।

बैरियर के कारण कोर्ट रोड पर लगा जाम।- फोटो : SAHARANPUR

कलक्ट्रेट के सामने बैरियर से रास्ता बंद होने के कारण आयकर भवन के सामने से ट्रैफिक को कंट्रोल करता

कलक्ट्रेट के सामने बैरियर से रास्ता बंद होने के कारण आयकर भवन के सामने से ट्रैफिक को कंट्रोल करता- फोटो : SAHARANPUR

कलक्ट्रेट के सामने लगे बैरियर।

कलक्ट्रेट के सामने लगे बैरियर।- फोटो : SAHARANPUR

संजय खेड़ा

संजय खेड़ा- फोटो : SAHARANPUR

पारस गुप्ता

पारस गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

राकेश कतयाल

राकेश कतयाल- फोटो : SAHARANPUR

राज नितिन रावत

राज नितिन रावत- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed