फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck was bought fraudulently and then disappeared, 54 installments were to be deposited

Saharanpur News: धोखाधड़ी से ट्रक खरीदकर कर दिया गायब, 54 किस्त करनी थी जमा

Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 21 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Truck was bought fraudulently and then disappeared, 54 installments were to be deposited
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर ट्रक को खरीदकर गायब कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि ट्रक की एक भी किस्त को जमा नहीं की। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेहट में लंढौरा जुनारदार मुसैल गांव के रहने वाले जीशान मलिक ने तहरीर देकर बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी जब्बार गौरी को 2023 मॉडल का ट्रक का सौदा 30.83 लाख में हुआ था। 2.75 लाख रुपये नकद दिए थे। बाकी 28.08 लाख रुपये की 54 किस्त 52 हजार रुपये की बनाई गई थी। समझौता हुआ था कि किस्त पूरी होने पर ट्रक ट्रांसफर कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि अब तक कोई किस्त जमा नहीं की और न ही वाहन अपने नाम कराया। कई बार उसे ट्रक की किस्त जमा करने और ट्रक को अपने नाम ट्रांसफर कराने को कहा है, लेकिन उसने कोई भी किस्त देने से मना कर दिया और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि ट्रक को भी गायब कर दिया है। आरोप यह भी है कि जब उन्होंने इस मामले में थाना जनकपुरी में शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को पत्र भेजा, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जब्बार गौरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed