फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck hangs on Delhi-Yamunotri Highway flyover, major accident averted

Saharanpur News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के फ्लाईओवर पर लटका ट्रक, बड़ा हादसा बचा

Tue, 02 Sep 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Truck hangs on Delhi-Yamunotri Highway flyover, major accident averted
नानौता क्षेत्र के जंधेड़ी फ्लाईओवर पर लटका ट्रक। श्रोत ग्रामीण - फोटो : mathura
नानौता। क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित जंधेड़ी रेलवे फ्लाईओवर पर सहारनपुर से शामली की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लटक गया। पुलिस ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन



रविवार रात करीब एक बजे शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव भोरा कंडेला निवासी ट्रक चालक जीशान सहारनपुर से शामली जा रहा था। चालक जीशान जैसे नानौता क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे स्थित जंधेड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक से झपकी के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके कारण ट्रक फ्लाईओवर के दूसरी तरफ डिवाइडर के ऊपर से लटक गया। इससे कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लग गया। चौकी प्रभारी अनुज पंवार ने चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला तथा क्रेन की सहायता से ट्रक को फ्लाईओवर के डिवाइडर से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। गनीमत रही कि ट्रक रात को फ्लाईओवर पर लटका। यदि दिन का वक्त होता तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed