फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck driver Johnny was shot for speaking during a dispute

Saharanpur News: विवाद के बीच में बोलने पर ट्रक चालक जाॅनी को मारी थी गोली

Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck driver Johnny was shot for speaking during a dispute
बड़गांव। पुलिस ने गांव महेशपुर में ट्रक चालक जोनी को गोली मारने का खुलासा कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नामजद सहित पांच अज्ञात हमलावर अभी फरार है। आपसी विवाद के बीच में बोलने पर आरोपियों ने गोली मारी थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि महेशपुर गांव निवासी ट्रक चालक जॉनी उर्फ नरेंद्र के पेट में गोली मार दी थी। घायल के भाई रामभूल ने थाने में नामजद तहरीर दी थी। शुक्रवार रात पुलिस ने बेलड़ा गंगनहर पुल से गांव महेशपुर निवासी राजा, समर उर्फ छोटू और नन्हेड़ा खुर्द निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी बेलड़ा गंगनहर पुल के पास खड़े किसी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस व दो बाइक बिना प्लेट के बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी समर उर्फ छोटू ने बताया कि अनुज व शिवम उर्फ फौजा का करीब दो माह पूर्व कस्बा बुढ़ाना में विवाद हुआ था। तभी से शिवम के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गाली गलौज हो रही थी। बीते मंगलवार रात गांव महेशपुर स्थित म्हाड़ी पर लगे मेले में अनुज, शिवम व समर उर्फ छोटू आए थे।

मेले में बुढ़ाना वाली बात को लेकर फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। समर उर्फ छोटू ने राजा व हर्ष को अपने साथ हुए विवाद की सूचना फोन पर देते हुए उन्हें मौके पर बुला लिया। महेशपुर निवासी चालक जाॅनी उर्फ नरेंद्र दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद में अनुज व शिवम के पक्ष में बोला था इसलिए उन्होंने जाॅनी उर्फ नरेंद्र को पेट में गोली मारकर घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। तभी से पुलिस फरार आरोपियों तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed