फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck driver and common businessman killed in road accidents

सड़क हादसों में ट्रक चालक और आम कारोबारी की मौत

Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and common businessman killed in road accidents
बेहट में हाईवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक ट्रक चालक और आम कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के जिम्मेदार वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पहला हादसा बेहट- शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पास हुआ। जनपद शामली के कांधला निवासी गुलफान पुत्र यासीन ने शाकंभरी देवी रोड के किनारे आम के बाग की फसल खरीद रखी है। सोमवार की रात में गुलफान बेहट में आम की पेटियां खाली कर भैंसा - बुग्गी से वापस बाग में लौट रहा था। जैसे ही उसने पूर्वी यमुना नहर का पुल पार किया, तो पीछे से आई पिकअप ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी, इससे गुलफान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर दो ट्रकों के टकराने से हुआ। इसमें एक ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जबकि इसके चालक शेरखान पुत्र हसीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। अभी तक किसी हादसे की तहरीर कोतवाली में नहीं दी । सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed