फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck collided, bike rider died

Saharanpur News: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Wed, 29 Mar 2023 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Truck collided, bike rider died
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जो गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वजीरपुरा निवासी ऋषि प्रताप (28) देहरादून में नौकरी करता था। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सनुुज यादव के मुताबिक, ऋषि प्रताप जेल चुंगी पर बाइक खड़ी करके बस से देहरादून जाता था। मंगलवार की रात ऋषि प्रताप बस से सहारनपुर पहुंचा और इसके बाद जेल चुंगी से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। वह जब जिला अस्पताल के नजदीक तिकौनी कोठी के पास पहुंचा तो बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ऋषि प्रताप सड़क पर गिर गया। पहले ऋषि प्रताप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गई। पुलिस के मुताबिक, ऋषि प्रताप के सिर में चोट लगी थी। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम
सहारनपुर। दो दिन पूर्व दाबकी जुनारदार मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना नानौता क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी नीटू (37) दो दिन पूर्व दाबकी जुनारदार मार्ग से बाइक पर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में नीटू घायल हो गया था, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed