फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Triveni Sugar Mill starts crushing

त्रिवेणी चीनी मिल में पेराई शुरू

Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Triveni Sugar Mill starts crushing
त्रिवेणी चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर हवन पूजन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज की देवबंद चीनी मिल ने भी सोमवार को पेराई सत्र 2016-17 का विधिवत शुभारंभ कर दिया। वहीं, मिल परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड रामायण पाठ, कुरान पाठ और श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठों का भी भोग उपरांत समापन हो गया। 
विज्ञापन


सोमवार को चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चीनी मिल उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र, विधायक माविया अली, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद आदि ने केन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


इस दौरान मिल में प्रथम बोगी और ट्राली लेकर पहुंचे गुनारसा गांव के किसान नवीन कुमार और मिरगपुर के विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष डीएन मिश्र ने शाल व मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पं. सचिदयानंद भट्ट द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। डीएन मिश्र ने कहा कि इंडेंट संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। पर्चियां भी किसानों के पास पहुंचना शुरू हो गई हैं। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा व ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करने की अपील की। 

इस मौके पर कोतवाल आरएन सिंह यादव, मिल के डीजीएम जयपाल सिंह राणा, जीएम (केन) अनिल त्यागी, गन्ना समिति के चेयरमैन परवेंद्र सिंह, श्यामवीर त्यागी, धर्मपाल सिंह, विक्रम सिंह, राजेेंद्र दत्त, विनोद कुमार, एके त्यागी, डीके गर्ग, आईएस कालरा, आरके मित्तल, भोपाल सिंह, राजीव त्यागी, एके जैन, चंदन सिंह, अनवर सिंह मौजूद रहे। 


किसान सहकारी चीनी 12 को शुरू करेगी पेराई
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम विनोद कुमार ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र 2016-17 का शुभारंभ आगामी 12 नवंबर को सुबह 11 बजे हवन पूजन के साथ किया जाएगा। मिल क्षेत्र के गन्ना किसान, समस्त प्रबंध समिति व कर्मचारी अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed