{"_id":"62bc95fc43fc656d763eec6e","slug":"tricolor-will-be-hoisted-at-every-house-will-celebrate-the-nectar-festival-of-freedom-saharanpur-news-mrt5949682153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर पर लहराएगा तिरंगा, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर पर लहराएगा तिरंगा, मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
सहारनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर और सरकारी भवनों पर तिरंगा लहराया जाएगा। 15 अगस्त को मनाए जाने वाली आजादी के जश्न को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
जिले में पंचायत राज विभाग को जनपद की सभी 884 ग्राम पंचायतों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने के प्रति प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों सहित ग्रामीण इलाकों में सभी सरकारी कार्यालय पर इस बार 15 अगस्त को धूमधाम ध्वजारोहण किया जाएगा। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने 11 टीमों का गठन भी किया है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को ध्वजारोहण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही पंचायत राज विभाग की ओर से ध्वजारोहण का रिकार्ड बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। इसलिए अभी से इसी उद्देश्य के साथ कार्य शुरू किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार 15 अगस्त पर आजादी का जश्न भव्य रूप से होगा। इसको लेकर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों, युवाओं, बच्चों और आजादी के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उद्बोधन भी सुनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। तिरंगा लहराने को लेकर रिकार्ड बनाने की लक्ष्य रखा गया है, जिले में जो ग्राम पंचायत ध्वजारोहण में सबसे अव्वल रहेगी, उसको जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि जो जिला सबसे आगे रहेगा, उसको शासन प्रदेश स्तर पर सम्मानित करेगा।