फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tributes were paid to the statues of the martyrs by tilak with blood.

Saharanpur News: शहीदों की प्रतिमाओं पर खून से तिलक कर श्रद्धांजलि दी

Thu, 23 Mar 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tributes were paid to the statues of the martyrs by tilak with blood.
घंटाघर पर शहीदे आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाते विजय कांत चौहान
सहारनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस मनाया गया। वंदेमातरम मिशन-एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान ने शहीदे आजम के संदेश को महानगर में भ्रमण कर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने खून से प्रतिमाओं का तिलक कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

महानगर की परिक्रमा के दौरान वह सन सिटी, हसनपुर चुंगी, घंटाघर, खुमरान पुल, मोरगंज में स्थापित भगत सिंह व शहीद जवानों की प्रतिमाओं को अपने खून से तिलक किया। इस दौरान भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्र ध्वज भी लहराया। उन्होंने कहा कि आज देश जिस खुली हवा में सांस ले रहा है। यह शहीदों की कुर्बानी का नतीजा है। हमें अपने शहीदों और महापुरुषों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा त्यागने की अपील की। साथ ही गोरक्षा का संकल्प दिलाया। उनके साथ बृजेश सिंह प्रजापति, रजनीश राणा, अजय प्रताप सिंह, मनीष, विवेक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed