फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tributes paid to all martyrs including Bipin Rawat

बिपिन रावत सहित सभी मृतकों को दी श्रद्घांजलि

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to all martyrs including Bipin Rawat
सीनियर सिटीजन कार्यालय पर विपिन रावत के लिये शोक सभा करते सीनियर सिटीजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि पूरा राष्ट्र बिपिन रावत के असामयिक निधन पर दुखी है। मंडल अध्यक्ष आरके जैन, जिला अध्यक्ष डॉक्टर केके खन्ना, संरक्षक कैप्टन टीएस चन्नी, केएल दावड़ा, सीपी छाबड़ा, यशपाल मलिक, विजय कुमार ने दुख प्रकट किया। प्रेमनाथ छोकरा, मूलचंद, आनंद, आरपी थपलियाल, गुरदीप सिंह बवेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि देकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इसके साथ ही न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अध्यक्ष अभय सिंह सैनी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। गढ़वाल सभा कार्यालय में श्रद्घांजलि दी गई। पार्षद नरेश रावत्र, विरेंद्र कंडवाल, जगत सिंह, प्रेमलाल, वीएस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--जाट महासभा ने जताया शोक
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक का आयोजन अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनरल बिपिन रावत और सभी मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। पदम सिंह, सचिन चौधरी सत्यपाल सिंह चौहान, पवन सिंह, विरेंद्र तोमर, डाक्टर आजाद सिंह वर्मा, नीरज मौजूद रहे। जेवी जैन कॉलेज परिसर में भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन ऑफ द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बिपिन रावत को श्रद्घा सुमन अर्पित किए गए। प्रधान रजत सिंह खेड़ा, अजय जाटव, संदीप कुमार, दीपक कुमार, आशू, नितिन, अनुज, विशाल सहित छात्र मौजूद रहे।

शौर्य व देश के गौरव थे बिपिन रावत: टंडन
सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिपिन रावत समेत सभी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि जनरल बिपिन रावत शौर्य व देश के गौरव थे। मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, रमेश, पवन कुमार गोयल, संदीप सिंघल, कर्नल संजय मिड्ढा, गुलशन नागपाल, सतीश ठकराल, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, विक्रम कपूर, संजय महेश्वरी, बलदेव राज खुंगर, अशोक मलिक, अभिषेक भाटिया मौजूद रहे।

जैन डिग्री कॉलेज में विपिन रावत को श्रद्घांजलि देते छात्र छात्राएं

जैन डिग्री कॉलेज में विपिन रावत को श्रद्घांजलि देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed