सहारनपुर। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिक निशांत शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डीएम और एसएसपी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शहीद को नमन किया।
सर्किट हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने निशांत शर्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों अधिकारियों ने सांत्वना देते हुए शहीद के परिजनों से कहा कि सरकार, पुलिस-प्रशासन और जनपदवासी उनके साथ हैं। देश हमेशा निशांत के बलिदान को याद रखेगा। इनके अलावा आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, महापौर संजीव वालिया, सपा से नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महीपाल सिंह माजरा, कपिल, राज सिंह माजरा, अमित सैनी ने भी श्रद्धासुुमन अर्पित किए। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि सर्किट हाउस मार्ग का नाम जल्द शहीद निशांत शर्मा के नाम से रखा जाएगा। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शहीद के पिता जोगेंद्र शर्मा, माता ममता शर्मा, पत्नी सोनम शर्मा, भाई शुभम शर्मा को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपया, गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप दिलाया जाएगा। इसके लिए वह जल्द रक्षा मंत्री राजनाथ से मुलाकात करेंगे। पूरा देश शहीद के परिवार के साथ है। निशांत शर्मा के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। ऐसे वीर जवानों की वजह से देश सुरक्षित हैं। पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, सुरेश कुमार सोनी सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में शहीद नायक निशांत शर्मा को श्रद्घांजलि सभा में श्रद्घांजलि देते पूर्व सांसद डीएम- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस में शहीद नायक निशांत शर्मा को श्रद्घांजलि देती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस में शहीद नायक निशांत शर्मा को श्रद्धांजलि सभा में विलाप करती पत्नी सोनम शर्मा।- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस में शहीद नायक निशांत शर्मा को श्रद्घांजलि सभा में विलाप करती पत्नी सोनम शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस में शहीद नायक निशांत शर्मा को श्रद्घांजलि सभा- फोटो : SAHARANPUR