{"_id":"62a8c70a4493334d164745cf","slug":"trial-of-railway-goods-carrier-corridor-begins-saharanpur-news-mrt592874748","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे माल वाहक गलियारे का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे माल वाहक गलियारे का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर) । माल ढुलाई के लिए विशेष रुप से निर्मित हो रहे रेलवे मालवाहक गलियारे का ट्रायल आरंभ हो गया है। सोमवार को कई हजार क्विंटल चावल से भरी रेलवे वैगन डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी विशेष मालवाहक गलियारे के यार्ड में खाली हुई। जहां से चावल को भारतीय खाद्य निगम के गोदामों तक भेजा गया।
सरसावा क्षेत्र के पिलखनी के समीप बनाए गए रेलवे स्टेशन न्यू पिलखनी पर सोमवार का दिन विशेष रहा। जहां नवनिर्मित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के यार्ड में पंजाब से आई अनाज लदी रेलवे वैगन को खाली किया गया। बता दें कि इस महत्वपूर्ण परियोजना डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जालंधर से कोलकाता तक निर्माण होना है। जिसमें रेलवे द्वारा माल ढुलाई के लिए विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए अलग रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है। जिसको विशेष मालवाहक गलियारा या डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नाम दिया गया है। इसी परियोजना के तहत सरसावा पिलखनी के बीच एक नया रेलवे स्टेशन न्यू पिलखनी के नाम से बनाया गया है। जहां यार्ड में मालवाहक रेलगाड़ियों से आए अनेक प्रकार के सामानों अनाज आदि को खाली कराकर ट्रकों के माध्यम से अन्यत्र स्थानों पर भेजा जाएगा।
सोमवार को पंजाब राज्य के धुरी शहर में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से 42 वैगन की मालगाड़ी से 55,683 कट्टे चावल लादकर सरसावा के पिलखनी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर माल उतारने के लिए पहुंची। मालगाड़ी को डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नवनिर्मित यार्ड में खाली किया गया। जहां लाइन से लगे ट्रकों में मालगाड़ी से चावल के कट्टे निकालकर एफसीआई गोदाम ले जाए गए। बताया जाता है कि इस दौरान 128 ट्रक माल जिसमें 55,683 चावल के कट्टे लदे हुए थे को यार्ड से एफसीआई गोदामों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कनिष्ठ परियोजना प्रबंधक उधम सिंह सोलंकी ने बताया कि अभी मालवाहक रेलवे गलियारा पूरी तरह आरंभ नहीं हुआ है, जल्द ही मालगाड़ी के लिए अलग रेलवे ट्रैक भी तैयार हो जाएगा। फिलहाल सामान्य रेलवे ट्रैक के माध्यम से मालगाड़ियों को नवनिर्मित यार्ड तक लाया जा रहा है। सहारनपुर का रेलवे यार्ड समाप्त कर न्यू पिलखनी में ही नया रेलवे यार्ड बनाया गया है। कोई भी व्यापारी अथवा उद्योगपति यदि अपना माल लोड अनलोड करना चाहे तो उसको न्यू पिलखनी यार्ड में सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।