फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree branches broke and fell, policemen narrowly escaped

Saharanpur News: टूटकर गिरीं पेड़ों की टहनियां, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Fri, 23 Aug 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Tree branches broke and fell, policemen narrowly escaped
सहारनपुर। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर जब पहुंचा तो हवा के दबाव में एक पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। पेड़ के नीचे खड़े पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पेड़ के नीचे आठ पुलिसकर्मी खड़े थे। जैसे ही टहनियां टूटीं तो वे भाग खड़े हुए और अपनी जान बचाई। क्योंकि, बड़ी तेजी से टहनियां टूटीं थीं और अगर वे चपेट में आते तो हादसा हो सकता था। वहीं, मुख्यमंत्री जब जनप्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे तो उसी दौरान एक गाय पुलिस लाइन में घुस गई। गाय ने पुलिस लाइन में उत्पात मचा दिया और वह तेजी से सभागार की तरफ भागी। तब कई पुलिसकर्मियों ने गाय को काबू कर पुलिस लाइन के बाहर ले गए।
विज्ञापन

- तीन घंटे 35 मिनट रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सहारनपुर तीन घंटे 35 मिनट रहे। वह 11:30 बजे राजकीय विमान से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां से हेलीकाॅप्टर से 11:44 पर पुलिस लाइन में पहुंचे। वह 11:55 बजे पुलिस सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक में शामिल हुए, जो एक बजकर 26 मिनट तक चली। इसके पश्चात 1:30 बजे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने सर्किट हाउस रवाना हो गए। यहां उन्होंने 1:40 से 3:20 बजे तक बैठक ली। इसके बाद 3:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे और 3:35 बजे हेलीकाप्टर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed