फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Treatment rate list not pasted in private hospitals and nursing homes

Saharanpur News: निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में चस्पा नहीं इलाज की रेट लिस्ट

Wed, 14 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Treatment rate list not pasted in private hospitals and nursing homes
सहारनपुर। राष्ट्र विकास संगठन ने निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इलाज के रेट लिस्ट चस्पा कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने कहा कि चिकित्सक को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है, लेकिन समय के साथ इस सम्मानित पेशे में कुछ स्थानों पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाने और अनाप-शनाप बिल बनाए जाने के आरोप लगते रहे हैं। मरीज और उनके परिजनों को अक्सर यह जानकारी नहीं होती कि किसी बीमारी के इलाज में लगभग कितना खर्च आएगा, जिससे अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

संगठन की मांग की है कि जनपद के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में इलाज की रेट लिस्ट अस्पताल के मुख्य गेट और पंजीकरण काउंटर की दीवार पर चस्पा किया जाए। इसमें विभिन्न बीमारियों, जांचों, ऑपरेशन और अन्य चिकित्सा सेवाओं के अनुमानित शुल्क का उल्लेख हो, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। सीएमओ ने इलाज की रेट लिस्ट चस्पा कराने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर मनोज कुमार, सतीश कुमार शर्मा, सेठपाल, विनोद, यशवंत पुंडीर, पवन सिंह, राज सिंह, प्रवीण, रविंद्र धीमान, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed