फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling of AC buses is pleasing to the passengers in summer

गर्मी में यात्रियों की पसंद बन रही एसी बसों में यात्रा

Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traveling of AC buses is pleasing to the passengers in summer
डिपो के बेडे़ में नौ और वातानुकूलित बसें शामिल हुईं
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून, लखनऊ, आगरा मार्ग पर एसी बसों में ज्यादा यात्रा कर रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को वातानुकूलित बसों का सफर पसंद आ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों की मांग पर सहारनपुर डिपो में नौ और एसी बसें शामिल हुई हैं। अब डिपो के बेडे़ में 34 एसी बसें हो गई हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून, लखनऊ और आगरा मार्ग पर अतिरिक्त एसी बसें का चलाई हैं।
गर्मी की छुट्टी में ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेने के लिए मारामारी है। जून के अंत तक तमाम प्रमुख ट्रेनों में थर्ड एसी से लेकर स्लीपर क्लास तक के टिकट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लोग रोडवेज की वातानुकूलित बसों में ज्यादा सफर कर रहे हैं। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में दिल्ली-देहरादून, लखनऊ, आगरा मार्ग पर चल रही एसी बसों में काफी यात्री सफर कर रहे हैं। उनका लोड फैक्टर भी 80 तक पहुंच गया है। इसी कारण मांग के अनुसार डिपो को नौ और एसी बसें मिली हैं। अब प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त एसी बसें चलाई गई हैं। लखनऊ मार्ग पर 12 एसी बस चलाई हैं, जिनमें चार वाया बिजनौर और आठ वाया मुजफ्फरनगर-मेरठ से लखनऊ जाएंगी। दिल्ली- शामली-देहरादून रूट पर दस एसी बसें चलाई हैं। आगरा रूट पर पहले दो एसी बसें संचालित थीं। अब दो और एसी बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लिए जल्द चलेंगी एसी बसें
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि डिपो के बेडे़ में अब 34 एसी बसें हो गई हैं। लखनऊ, दिल्ली-देहरादून, आगरा मार्ग पर अतिरिक्त एसी बसें चलाई गई हैं। गर्मी में लोगों को एसी बस में सफर करना पसंद आ रहा है। यहां से चंडीगढ़ तक एसी बसें जल्द चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मार्ग पर एसी बसों का समय
दोपहर 12 बजे, एक बजे, 2.30 बजे, 3.30 बजे, शाम पांच बजे, छह बजे, सात बजे।
दिल्ली-शामली-देहरादून मार्ग पर एसी बसों का समय
सुबह छह बजे, 8.30 बजे, दस बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, एक बजे, अपराह्न 2.30 बजे, तीन बजे, शाम पांच बजे।
आगरा मार्ग पर सुबह पौने ग्यारह बजे व देर शाम आठ बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed