फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling in trouble, seven trains remained cancelled.

Trains Canceled: मुश्किल में सफर, सात ट्रेनें रहीं रद्द, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Mon, 22 Apr 2024 08:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 08:49 AM IST
सार

Saharanpur News : पंजाब के शंभू में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठने से ट्रेनों की समयसारिणी गड़बड़ा गई है। 17 अप्रैल को दोपहर बाद किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, उसके बाद से रेलवे को आनन-फानन में ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है या फिर उनके रूट बदलने पड़ रहे। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन
Traveling in trouble, seven trains remained cancelled.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। रविवार को जनशताब्दी सहित सात ट्रेनों के पहिये नहीं घूमे, जबकि छह ट्रेनों ने यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार कराया। ट्रेनों के निरस्तीकरण से रेलवे को प्रतिदिन पांच लाख रुपये से अधिक का राजस्व घाटा हो रहा।

विज्ञापन


पंजाब के शंभू में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठने से ट्रेनों की समयसारिणी गड़बड़ा गई है। 17 अप्रैल को दोपहर बाद किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, उसके बाद से रेलवे को आनन-फानन में ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है या फिर उनके रूट बदलने पड़ रहे। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन

बताया गया कि 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस, 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू एक्सप्रेस और 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार रद्द रही।

यह भी पढ़ें: UP Board Result: उम्मीद से ज्यादा अंक मिले तो यकीन नहीं कर पाया छात्र, हुआ बेहोश, पहुंच गया अस्पताल

इनके अलावा जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे, अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर पहुंची। इन ट्रेनों का यात्री रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। यही कारण है कि इन दिनों ट्रेनों में सफर मुश्किल हो रहा।

यह भी पढ़ें: UP: BJP प्रत्याशी की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा समर्थक गिरफ्तार, लिखा था-शेरनी ने किया भेड़िए का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed