UP: BJP प्रत्याशी की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा समर्थक गिरफ्तार, लिखा था-शेरनी ने किया भेड़िए का शिकार
मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार का समर्थक अभद्र टिप्पणी में गिरफ्तार लिया गया है। आरोपी ने भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश की मौत को लेकर टिप्पणी कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने किरतपुर निवासी अंशुल राजपूत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बिजनौर के गांव झलरा के रहने वाले फैजान मलिक पुत्र शैफुल्ला ने अपने व्हाट्स एप पर एक स्टेटस लगाया।
स्टेटस में लिखा गया, शेरनी ने भेड़िए का शिकार कर लिया और मुरादाबाद के अंदर शेरनी का जलवा छा गया। आरोप है कि कुंवर सर्वेश का आकस्मिक निधन पर जश्न के रुप में अपशब्दों का प्रयोग किया। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी फैजान मलिक बिजनौर से पूर्व विधायक और मुरादाबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रुचि वीरा का समर्थक है।
मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार के लिए ही शेरनी शब्द का संबोधन किया गया। शहर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले भी भड़काऊ पोस्ट के मामले में जेल जा चुका है।