फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traveling in trains will not be easy now

Saharanpur News: अभी आसान नहीं होगा ट्रेनों में सफर करना

Sat, 16 Sep 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traveling in trains will not be easy now
-जम्मूतवी-बरौनी, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी, जननायक एक्सप्रेस रही रद्द
विज्ञापन

-17 व 18 सितंबर को नहीं चलेगी हरिद्वार-जम्मूतवी एक्सप्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन संपन्न होने के बाद भी रेल यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। अब जम्मूतवी और कंदरोड़ी रेलवे यार्ड में काम के चलते 18 सितंबर तक कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। शुक्रवार को मौर्यध्वज, कानपुर सेंट्रल और जननायक एक्सप्रेस रद्द रही।
ट्रेन नंबर 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चली। 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार योगनगरी एक्सप्रेस 17 सितंबर, 14605 हरिद्वार-जम्मूतवी योगनगरी एक्सप्रेस 18 सितंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 18 सितंबर तक पठानकोट तक चलेगी और यहीं से वापस हो जाएगी। यह ट्रेन जम्मूतवी नहीं जाएगी।
विज्ञापन

04374 देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 14309 लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। ट्रेनों के निरस्त होने और लेट पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed