{"_id":"5fda55a28ebc3e419f6b940a","slug":"travel-will-be-difficult-from-today-in-the-cold-season-saharanpur-news-mrt515940838","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम में आज से मुश्किल होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम में आज से मुश्किल होगा सफर
विज्ञापन
सहारनपुर। घने कोहरे और सर्द मौसम में बृहस्पतिवार से यात्रियों का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण, किसान आंदोलन और कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन 31 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। इससे रेल यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ेंगी। यात्रियों के लिए यूपी के अलावा पंजाब और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के सफर के लिए ट्रेनें नहीं मिल पाएंगी। उन्हें मजबूरी में रोडवेज बसों में अधिक दूरी के साथ महंगा सफर करना पड़ेगा।
कोरोना काल में ट्रेनों के नियमित रूप से नहीं चल पाने के कारण रेलवे ने धनतेरस से छठ पर्व तक त्योहारों के मद्देनजर तीन चरणों में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों की समय सीमा में एक महीने का विस्तार कर दिया था। लेकिन पहले पंजाब में किसान आंदोलन और अब कोहरे एवं सर्द मौसम के बीच प्रमुख ट्रेनों का संचालन स्थगित किया जा रहा है।
इन प्रमुख ट्रेनों में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तो 14 दिसंबर से ही शुरू की गई थी। लेकिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते सहारनपुर से मेरठ तक 16 से 23 दिसंबर तक इसे भी स्थगित कर दिया गया है। इनके अलावा कोहरे और अन्य कारणों से जनशताब्दी एक्सप्रेस, जयानगर अमृतसर एक्सप्रेस, डिबरूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस, सतलुज एक्सप्रेबड सहित दो अन्य साप्ताहिक ट्रेनों का दोनों ओर का संचालन बाधित रहेगा।
विज्ञापन
कोहरा बढ़ा तो और बढ़ेंगी मुश्किलें
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि किसान आंदोलन और कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर अधिक असर पड़ा है। यदि कोहरा बढ़ता है तो आगे और दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस मौसम में यात्री सफर करने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जानते रहें ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।