फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transporters' strike halts truck movement

Saharanpur News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से थमे रहे ट्रकों के पहिए

Fri, 22 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Transporters' strike halts truck movement
सहारनपुर। दिल्ली एनसीआर में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में बढ़ोतरी और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते जिले में 100 से अधिक ट्रकों के पहिए थमे रहे। बुधवार रात और बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टराें ने दिल्ली जाने वाले माल की बुकिंग नहीं की। तीन दिन दिल्ली न माल जाएगा और न ही वहां से आएगा।
विज्ञापन

जिले से दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में माल की सप्लाई होती है। इन राज्यों से माल जिले में आता भी है। इसके लिए 300 से अधिक ट्रकों की आवाजाही होती है। अब दिल्ली में ईसीसी, बीएस-वाहनों पर प्रतिबंध और बीएस-6 वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने तीन दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू कर दी है, जिसका जिले में सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने समर्थन करते हुए ट्रकों का खड़ा कर दिया है। जिले से 90 से 100 ट्रकों में दिल्ली जाने वाला चावल, लकड़ी, केमिकल और लोहा नहीं गया।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली से 100-120 ट्रकों में आने वाला कपड़ा, जूते, फल, सब्जी, सर्जिकल उत्पाद, प्लास्टिक का सामान भी नहीं आया है। सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली का कहना है कि जब तक दिल्ली में हड़ताल रहेगी, तब तक न माल की बुकिंग होगी न ही वहां से माल वापस आएगा। सरकार ट्रांसपोर्टरों पर जुल्म कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- बढ़ सकते हैं फल और सब्जियों के दाम
हड़ताल के चलते तीन दिन दिल्ली से ट्रकों की आवाजाही नहीं होगी है। ऐसे में फल और सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि फल व सब्जी दिल्ली से आती है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों को भी अच्छा खासा नुकसान झेलना पड़ेगा। सहारनपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला का कहना है कि हड़ताल का पूर्ण समर्थन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed