फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transport department tightens screws on overloaded vehicles

ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transport department tightens screws on overloaded vehicles
सहारनपुर। परिवहन विभाग ने ओवरलोड और बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने देहात क्षेत्रों में ओवरलोड, टेंपो, टाटा मैजिक आदि वाहनों पर कार्रवाई की और उन पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने टीम के साथ देवबंद, बड़गांव, नानौता, सरसावा और फतेहपुर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान सड़कों पर ओवरलोड और बिना परमिट के वाहन चलते मिले। जिस पर उन्होंने 12 ओवरलोड ट्रक, सात मैजिक, टेंपा आदि वाहनों के विरुद्ध चालान व बंद की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना किया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि यदि कोई वाहन बिना परमिट और परमिट शर्तों के विरुद्ध चलते मिले तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed