{"_id":"620fe201209f890df9396992","slug":"transport-corporation-operating-buses-from-road-itself-saharanpur-news-mrt5773911177","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा करना बना परेशानी का सबब, तीसरे दिन भी भटकते दिखे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा करना बना परेशानी का सबब, तीसरे दिन भी भटकते दिखे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड खाली कराए जाने से जाम में फंसे रहते हैं लोग
नगर निगम ने खाली कराया, मानकमऊ से नहीं शुरू हुआ नया बस स्टैंड
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को लेकर नगर निगम और परिवहन निगम के बीच छिड़े विवाद में यात्री पिस रहे हैं। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को खाली कराकर शुक्रवार को निगम ने भूखंड के चारों ओर लोहे की चादर और बैरिकेडिंग करा दी। यहां पर नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत कार्य कराया जाना है।
यात्री शुक्रवार को भी बसों के इंतजार में घंटाघर, अंबाला रोड और रेलवे रोड पर भटकते रहे। रेलवे रोड पर बसों की संख्या बढ़ने की वजह से घंटाघर और अंबाला रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। परिवहन निगम ने मानकमऊ में बनाए नए बस अड्डे से संचालन शुरू नहीं किया। नगर निगम का दावा है कि मानकमऊ में पर्याप्त सुविधाओं के साथ नया बस अड्डे बनाकर परिवहन निगम को दिया गया है। इसके लिए कई बार नोटिस भेजकर शिफ्ट करने के लिए कहा। इसके बाद ही बस अड्डा खाली कराया गया।
वहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों का तर्क है कि मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने में कई दिक्कतें होंगी। यहां पहुंचने के लिए यात्रियों को ज्यादा खर्च करना होगा। मानकमऊ में बिना में कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
खुद शुरू की भूमि की तलाश
परिवहन निगम के एआएम जगदीश सिंह का कहना है कि जनता के प्रति जवाबदेही उनकी है। मानकमऊ से बसें संचालित करने पर लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। विभाग नहीं चाहता कि यात्रियों को दिक्कत हो। इसलिए मानकमऊ में बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया गया। परिवहन निगम ने अपने स्तर बस अड्डे के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
पहले दे दी थी जानकारी
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मानकमऊ में नया बस अड्डा बनाकर परिवहन निगम के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया था। वह बस अड्डा शिफ्ट कर लें। निगम ने सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के बाद ही अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड खाली कराया है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए परिवहन निगम को मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने के लिए नोटिस भेजे गए।
कांशीराम कॉलोनी और रेलवे रोड पर बनाए अस्थायी बस अड्डे
परिवहन निगम ने शामली, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जाने वाली बसों के लिए दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में अस्थाई बस अड्डा बनाया है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, यमुनानगर, अंबाला, गंगोह और नकुड़ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे रोड से बसें संचालित की जा रही हैं। एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम जल्द स्थायी व्यवस्था करेगा।