फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transferred employees, silence at CMO office

स्थानांतरित हुए कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय पर सन्नाटा

Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transferred employees, silence at CMO office
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरित हो जाने के बाद जनपद से कर्मचारी रिलीव होकर चले गए हैं। मगर अन्य जनपदों से जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण सहारनपुर के लिए हुआ है। उनमें से ज्यादातर कर्मचारी अभी तक नहीं आए हैं। इसकी वजह से चिकित्सा विभाग के कार्यालय खासकर सीएमओ कार्यालय भी कर्मचारियों से खाली हो गया है। ऐसे में काम के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में 25 कर्मचारी तैनात थे, जिनमें लिपिकीय वर्ग भी शामिल है। हाल ही में प्रदेश भर में हुए स्थानांतरण में सीएमओ कार्यालय के सभी 25 कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। जिनमें से 20 कर्मचारी सप्ताह भर पहले रिलीव भी किए जा चुके हैं। मगर हैरत की बात यह है कि अन्य जनपदों से जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण सहारनपुर के लिए हुआ है। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। मात्र दो कर्मचारी ही यहां पहुंचे हैं। बीते करीब सात दिन से कार्यालय कर्मचारियों से खाली चल रहा है। कर्मचारियों की कुर्सियां खाली हैं। मेडिकल बनवाने सहित अनेक कार्यों के लिए पहुंच रहे लोगों को भटकना पड़ रहा है। बुधवार को भी कई लोग मेडिकल के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा तीन लोग अलग-अलग कार्यों के लिए बिलों के लिए भटकते मिले।
विज्ञापन

-------
कुछ को नहीं किया रिलीव
सीएमओ कार्यालय के 25 में से 20 कर्मचारी तुरंत रिलीव कर दिए गए थे, मगर करीब पांच कर्मचारी अब भी वहीं जमे हुए हैं। खास बात यह है कि उनका स्थानांतरण लोकल स्तर पर ही हुआ है। इसके बावजूद उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीएमओ भी छुट्टी पर
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक को करीब दस दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कई दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम के लिए कहा है। ऐसे में सीएमओ करीब दस दिन से घर पर आराम कर रहे हैं। इसकी वजह से भी अव्यवस्था हावी है।

------
जितने भी कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया था हमने उन्हें रिलीव कर दिया है। मगर बाहर से अभी तक कोई कर्मचारी नहीं आया है। ऐसे में हमने कुछ कर्मचारियों को अभी रोका हुआ है। जैसे ही कर्मचारी आएंगे बाकी को भी रिलीव कर दिया जाएगा।
डॉ. ओपी गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed