फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transfer process completed, teachers will return to their home districts

Saharanpur News: स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, गृह जनपदों में लौटेंगे शिक्षक

Wed, 28 Jun 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Transfer process completed, teachers will return to their home districts
-बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में चल रही अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेसिक शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। सोशल मीडिया पर तरह तरह की जानकारियां वायरल हो रही है, लेकिन विभाग को अभी अधिकारिक सूची आने का इंतजार है। एक अनुमान के अनुसार जनपद में करीब 43 शिक्षक अन्य जनपदों से आ रहे हैं, जबकि 75 शिक्षक यहां से जाएंगे। हालांकि अधिकारियों के पास जो सूचना है यह इससे अलग है।
जनपद में 1,438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब पांच हजार शिक्षक तैनात हैं। जिनमें अनेक शिक्षक ऐसे हैं, जो अन्य जनपदों के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति यहां की है। इसी तरह यहां के मूल निवासी अनेक शिक्षक ऐसे हैं, जो अन्य जनपदों में तैनात रहे हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया खुलने के बाद उक्त शिक्षकों ने अपने गृह जनपदों में लौटने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

शिक्षक नेता डॉ. अनिल बावरे ने बताया कि उनके पास जनपद में 43 शिक्षक आने की सूचना है, जबकि 75 से अधिक शिक्षक यहां से जाएंगे। उधर, पटल लिपिक का कहना है कि शासन से उनके पास अभी तक कोई अधिकारिक सूची नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट कह पाना कि कितने शिक्षक यहां से जाएंगे और कितने आएंगे मुश्किल है। उन्होंने एक या दो दिन में सूची आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आने वालों के सामने यह रही समस्या
अन्य जनपदों में तैनात यहां के मूल निवासी शिक्षकों ने करीब 20 दिन पहले जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की थी कि परिषद के पोर्टल पर जनपद में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या गलत दिखाई गई है, जबकि यहां अधिक पद रिक्त हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के शून्य पद दिखाए गए थे, जबकि 300 से अधिक पद खाली हैं। इसकी वजह से अनेक शिक्षक जनपद के लिए स्थानांतरण का आवेदन नहीं कर सके।

-----
शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अभी तक अधिकारिक तौर पर सूची नहीं मिली है, लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है यहां से करीब 23 शिक्षक जा रहे हैं, जबकि 72 शिक्षक यहां आ रहे हैं।
- योगराज सिंह, एडी बेसिक, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed