फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transfer of land for ATS center will happen soon

जल्द होगा एटीएस सेंटर के लिए जमीन का हस्तांतरण

Tue, 14 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Transfer of land for ATS center will happen soon
- देवबंद में उद्योग विभाग की इस भूमि पर बनेगा एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवबंद में एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराए जाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। जिस भूमि पर यह सेंटर बनना है, वह उद्योग विभाग की है। उद्योग विभाग की तरफ से उक्त जमीन गृह विभाग को लीज पर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले एक सप्ताह भीतर यह पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन

देवबंद में रेलवे रोड पर उद्योग विभाग की काफी जमीन है, जिस पर एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनना है। पूर्व में उस पर उद्योग विभाग की राजकीय पायलट वर्कशाप चलती थी, जिसके कई भवन भी बने हुए हैं। हालांकि वह भवन जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। उसी में से 2000 वर्ग मीटर भूमि एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के लिए दी जानी है। गत 16 अगस्त को शासन ने कमांडो सेंटर के लिए जमीन दिए जाने को मंजूरी दी थी और उद्योग विभाग की तरफ से यह भूमि गृह विभाग को बगैर किसी भुगतान के दी जानी है।
विज्ञापन

वहीं, इसको लेकर गत आठ सितंबर को ही अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना किया था, साथ ही जो जमीन ट्रेनिंग सेंटर के लिए दी जानी है, उसकी निशानदेही (डिमार्केशन) भी करा दी गई है। अब लीज डीड के लिए भी प्रस्ताव भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद कार्यदायी संस्था तय होगी और टेंडर प्रक्रिया होने पर शिलान्यास के साथ निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के आगमन की आहट से प्रक्रिया में गति
देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने चार दिन पूर्व लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर निर्माण का शिलान्यास वह देवबंद आकर करें। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है। उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान अक्तूबर के पहले सप्ताह में इसका शिलान्यास हो सकता है।

एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण संबंधी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भूमि का हस्तांतरण होने पर कार्यदायी संस्था तय होगी और टेंडर प्रक्रिया कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed