फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Transfer of 12 officers of state tax department

राज्यकर विभाग के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण

Tue, 08 Nov 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 12 officers of state tax department
सहारनपुर। राज्यकर विभाग के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। इसमें सभी उप आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें तत्काल नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि उपायुक्त स्तर के नौ अधिकारी स्थानांतरित होकर आए हैं।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि संभाग से 12 अधिकारियों का स्थानांतरण शासन स्तर से हो गया है। इनमें खंड-2 के उपायुक्त उदित नारायण सिंह का गोरखपुर, खंड-4 के उपायुक्त महेश चन्द्र का संत रविदास नगर, नव प्रोन्नत उपायुक्त रवि कुमार का बदायूं और नव प्रोन्नत उपायुक्त योगेश कुमार मौर्य का बरेली स्थानांतरण हुआ है। खंड-9 के उपायुक्त दया शंकर का गोरखपुर, खंड-10 के उपायुक्त प्रमोद दास गुप्ता का झांसी तबादला हुआ है।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा रेंज-ए के उपायुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा का कानपुर, रेंज-बी के उपायुक्त बृजेश का बरेली, उपायुक्त प्रशासन बृजेंद्र प्रताप सिंह का बांदा, नव प्रोन्नत उपायुक्त उमाशंकर विश्वकर्मा का मैनपुरी, नव प्रोन्नत उपायुक्त सुभाषचंद यादव का लखनऊ और उपायुक्त खंड-2 शामली सिद्धार्थ सौरभ बंधु का सिद्धार्थ नगर स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके स्थान पर अभी नौ अधिकारियों की तैनाती का आदेश आया है। इनमें विशेष अनुसंधान शाखा रेंज-ए के पद पर पशुपति प्रताप सिंह, रेंज- बी में अवधेश चतुर्वेदी उपायुक्त होंगे। उपायुक्त प्रशासन अवधेश प्रताप सिंह, खंड-2 में विवेक कुमार उपाध्याय, खंड-4 में अच्छे लाल विश्वकर्मा, खंड-5 में डॉ. विनोद कुमार तिवारी, खंड-6 में राजीव कुमार शाक्य, खंड-9 में अजीत कुमार सिंह और खंड-10 में अखिलेश कुमार मिश्रा उपायुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed