फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trains will be canceled due to platform repair in Lucknow

लखनऊ में प्लेटफार्म की मरम्मत को रद्द रहेंगी रेलगाड़ियां

Sat, 07 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trains will be canceled due to platform repair in Lucknow
सहारनपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के वाशऐबल एप्रॉन को बदलने के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एप्रॉन बदलने के लिए सात मार्च से 21 अप्रैल तक 46 दिन का ट्रैफिक ब्लाक रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से मानकों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत के कार्य के दौरान ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर कार्य होना है। कार्य के दौरान बरौली जंक्शन से अंबाला छावनी को जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस नौ, 12, 16,19, 23, 26 और तीस मार्च एवं दो, छह, नौ, तेरह, सोलह, बीस अप्रैल तक निरस्त रहेगा। अंबाला छावनी जंक्शन से बरौनी जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 मार्च और चार, सात, ग्यारह, चौदह, अठारह अप्रैल तक निरस्त रहेगी। प्रयागराज से सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस आठ मार्च से 21 अप्रैल तक रद रहेगी, जबकि सहारनपुर से प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस सात मार्च से 20 अप्रैल तक रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed