फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   trains running late in fog

Saharanpur News: ढाई घंटे लेट पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

Wed, 04 Jan 2023 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
trains running late in fog
ट्रेनों के लेट पहुंचने से यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोहरे में ट्रेनें लेट चल रही हैं। बुधवार को प्रयागराज से सहारनपुर आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से ढाई घंटे लेट पहुंचीं। जिस वजह से यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

मंगलवार रात घना कोहरा छाने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हाल यह रहा कि रात में आने वाली ट्रेनें सुबह सहारनपुर पहुंचीं। बुधवार को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से पहुंचीं। इनके साथ ही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सवा घंटे, मां श्री वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अंबाला कैंट-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस पौने दो घंटे सहारनपुर में लेट पहुंची। मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस भी लेट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed