{"_id":"69a5e53dc8d1853d8007f8c3","slug":"trains-packed-to-capacity-passengers-forced-to-travel-in-toilets-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-170551-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेनें ठसाठस...यात्रियों को शौचालय में बैठकर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेनें ठसाठस...यात्रियों को शौचालय में बैठकर किया सफर
Tue, 03 Mar 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर घर जाने के लिए सोमवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। पूर्वांचल, बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों को दरवाजे में चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। कई यात्री खिड़की के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। शौचालय में बैठकर सफर किया। भीड़ से कोच के अंदर गहमा-गहमी का माहौल रहा। इसे लेकर हल्की कहासुनी भी हुई। हालांकि, जीआरपी-आरपीएफ ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस तीन महीने से निरस्त चल रही थी, जिनका संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति रही। कोच में इतनी भीड़ थी कि यात्रियों को दरवाजे पर चढ़ने के जगह नहीं मिली। कुछ यात्री जैसे-तैसे कोच में चढ़ गए, लेकिन अंदर की हालत बेहद खराब थी। सीट के लिए यात्री जद्दोजहद करते दिखाई दिए। जब जगह नहीं मिली तो उन्होंने शौचालय में ही बैठना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ लेकर चलने वाले यात्रियों को हुई। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन का भी कमावेश यहीं हाल रहा। सामान्य कोचों की संख्या कम होने के कारण यात्री आरक्षित श्रेणी के स्लीपर व एसी कोचों में भी घुस रहे हैं। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी हो रही हैं।
-- -- --
-- बोले यात्री
- अमृतसर से दरभंगा जा रहे राजा ने बताया कि छठ पर्व पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाता है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन होली पर ज्यादा भीड़ होती है, जो भीड़ के आगे काफी कम हैं।
विज्ञापन
- जनसेवा एक्सप्रेस से सहरसा जा रही नीरा का कहना था कि होली पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों के साथ सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बड़ी मुश्किल से सीट मिल पाई।
- जालंधर से जनसेवा एक्सप्रेस में बैठे संदीप ने बताया कि बिहार के खगड़िया जाना है। छठ पर्व की तरह होली पर भी स्पेशल ट्रेनों चलानी चाहिए, ताकि नियमित ट्रेनों में भीड़ कम रहे।
- ऋतिक का कहना था कि दोपहर बाद मेरठ रेलवे लाइन पर कोई ट्रेन नहीं है। जिस ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे, वह सोमवार को लेट हो गई थी, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाली ट्रेन छूट गई।
-- -- --
-- अमृतसर-अयोध्या धाम के बीच चलाई होली स्पेशल
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और होली स्पेशल की घोषणा कर दी है। ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर-अयोध्या धाम होली स्पेशल पांच मार्च को अमृतसर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी, जो जालंधर सिटी, लुधियाना, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में रात 9:40 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04683 अयोध्या धाम-अमृतसर स्पेशल ट्रेन सात मार्च को अयोध्या धाम से शाम 5:30 बजे रवाना चलेगी, जो लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी।