{"_id":"659eef2c08f0e7bc5e0048ec","slug":"trains-crawling-in-fog-passengers-troubles-increase-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16293-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे में रेंग रहीं ट्रेनें, यात्रियों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे में रेंग रहीं ट्रेनें, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। हाल यह है कि सुबह की शाम और रात की ट्रेनें दिन में पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। साथ ही रेलवे को भी प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा।
बुधवार को ट्रेन नंबर 12687 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस छह घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इनके अलावा मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। इनके अलावा जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अप-डाउन में रद्द रही। ट्रेनें लेट होने का सिलसिला पिछले करीब एक महीने से जारी है। यहीं कारण है कि यात्रियों ने अपने टिकट तक निरस्त करा लिए हैं।