फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Training for online education will begin today

ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रशिक्षण आज से होगा

Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Training for online education will begin today
सहारनपुर माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आज से शुरू हो रहा है। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सभी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और कम से कम एक वरिष्ठ सहायक प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण गूगल मीट एप के जरिए आयोजित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि प्रत्येक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और वरिष्ठ सहायक का इसमें शामिल होना जरूरी है। उनको अपने मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल मीट एप इंस्टॉल करना होगा। प्रशिक्षण के बाद प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और वरिष्ठ सहायकों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करें, जिससे ऑनलाइन शिक्षण सफलतापूर्वक संचालित हो सके। प्रशिक्षण चार और पांच अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दिए गए लिंक meet.google.com पर क्लिक करना होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह दस बजे लंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रशिक्षण की समय सारणी
चार अगस्त की सुबह साढ़े दस से साढ़े 12 बजे तक सभी राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज शामिल होंगे।
चार अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक हाई स्कूल और इंटर कॉलेज तथा माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से संबंधित विद्यालय प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त की सुबह साढ़े दस से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सभी बेहट और सहारनपुर तहसील के वित्त विहीन माध्यमिक हाई स्कूल और इंटर कॉलेज शामिल होंगे।
-पांच अगस्त की दोपहर दो से शाम चार बजे तक तहसील रामपुर, देवबंद, नकुड़ के वित्तविहीन माध्यमिक हाई स्कूल और इंटर कॉलेज प्रतिभाग करेंगे।
यह करना होगा
-अपने मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल मीट एप इंस्टॉल करना होगा। meet.google.com पर क्लिक कर प्रशिक्षण में शामिल हो सकेंगे।
-ऑनलाइन रहने के दौरान अपना माइक बंद रखना है और अपनी बारी आने पर माइक चालू करना है।
-प्रशिक्षण के शुरू में सभी की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed