फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trailer Crashes Through Toll Plaza Cabin and Flees; Discovery Made Hours Later

Saharanpur News: टोल प्लाजा का केबिन तोड़कर भागा ट्राॅला, घंटों बाद चला पता

Fri, 17 Apr 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trailer Crashes Through Toll Plaza Cabin and Flees; Discovery Made Hours Later
ट्राले द्वारा तोड़ा गया गणेशपुर टोल प्लाॅजा का बूथ। संवाद
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राला टोल प्लाजा के केबिन को तोड़ते हुए निकल गया, लेकिन कर्मचारियों को इसकी जानकारी कई घंटे तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन


देहरादून से राजस्थान जा रहा ट्राॅला अनियंत्रित हो गया और टोल के केबिन को क्षतिग्रस्त करता हुआ सुंदरपुर फ्लाईओवर तक पहुंच गया। हालांकि यहां खराबी आने के कारण चालक उसे छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी पूरे दिन वाहन की तलाश करते रहे, जबकि ट्राॅला टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर ही खड़ा मिला। देर शाम जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राॅले को कब्जे में लेकर मनोहरपुर स्थित रेस्ट एरिया में खड़ा करवा दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed