फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic started on railway overbridge in Talhedi Buzurg

Saharanpur News: तलहेडी बुजुर्ग में रेलवे ओवरब्रिज पर यातायात हुआ शुरू

Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on railway overbridge in Talhedi Buzurg
सहारनपुर/देवबंद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तलहेड़ी बुजुर्ग में रेलवे ओवरब्रिज को उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने आमजन के लिए खोल दिया । ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। इससे अब लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस पुल का निर्माण होने से एक दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के समीप अंबोली व चंदेना कोली मार्ग पर फरवरी 2020 में ओवरब्रिज की निर्माण आरंभ हुआ था। 613 मीटर लंबाई वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण तीन साल दो माह में जाकर पूर्ण हुआ है। बुधवार से पुल पर आवाजाही आरंभ हो गई। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि रेलवे फाटक बंद होने पर जाम लग जाता था। हालांकि रेलवे विभाग ने यहां पर अंडरपास भी बनाया है, लेकिन बारिश होने पर उसमें पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब लोग सड़क पर फर्राटा भरेंगे और उन्हें जाम की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन




इन गांव के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ



- तलहेड़ी बुजुर्ग-मनोहरपुर मार्ग पर स्थित दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऊपर बनाए गए ओवरब्रिज से तलहेड़ी बुजुर्ग, मनोहरपुर, अंबोली, धर्मपुर सरावगी, चंदेना कोली, पहाड़पुर, पिरड, घ्याना आदि गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------



क्या कहते हैं ग्रामीण



-गांव मनोहरपुर निवासी सोनू का कहना है कि वह तलहेड़ी बस स्टैंड पर कार्य करते हैं। इसलिए दिन में कई बार गांव में आना जाना पड़ता है, लेकिन अक्सर रेलवे फाटक बंद ही मिलता था। जिसकी वजह से जाम लगने पर समय की बर्बादी होती थी। लेकिन ओवरब्रिज बनने से लोगों को राहत मिली है।



-अंबोली गांव निवासी डा. धर्मपाल ने बताया कि तलहेड़ी बस स्टैंड पर आने के लिए काफी देर तक फाटक पर ही रुकना पड़ता था। क्योंकि कई-कई ट्रेने एक साथ निकलने से वहां पर जाम लग जाता था। जिससे समय की बर्बादी होने पर परेशानी होती थी।




-------



29.12 करोड़ रुपये की लागत आई



- तीन वर्ष में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हुआ है। पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर व लंबाई 613 मीटर है। इसके निर्माण में 29.12 करोड़ रुपये खर्च आया है। यह प्रोजेक्ट फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। पुल के नीचे की सर्विस रोड का भी निर्माण पूरा हो गया है। बुधवार से पुल पर यातायात आरंभ करा दिया गया।



-सत्येंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed