{"_id":"61083a888ebc3e841d535606","slug":"traffic-police-took-action-by-running-a-campaign-saharanpur-news-mrt5501837188","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों पर लगे प्रेशर हार्न और हूटर उतरवाए। इसके साथ ही वाहनों पर आड़े तिरछे नंबर लिखने वालों पर भी कार्रवाई की गई। 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
सोमवार को यातायात पुलिस ने घंटाघर, जनकपुरी चौक, हसनपुर तिराहा और कोर्ट रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कारों पर लगे हूटर उतरवाए गए। प्रेेशर हार्न और वाहनों पर आड़े-तिरछे नंबर लिखवाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहनों के सायलेंसर भी चेक किए गए।
अभियान रहेगा जारी
वाहनों पर आड़े-तिरछे नंबर लिखवाने, हूटर व प्रेशर हार्न लगवाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने जनपद के 21 थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि सुरक्षा के मानकों को लेकर भी वाहनों की चेकिंग की जाएगी। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।