फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic jam on the main roads in the city

शहर में मुख्य मार्गों पर लगा जाम

Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the main roads in the city
कलेक्ट्रेट तिराहे से कोर्ट रोड़ तक लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों और अन्य प्रत्याशियों के वाहनों काफिलों के कारण महानगर में रेलवे रोड, कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर दोपहर तक जाम लगा रहा। ऐसे में गर्मी में जाम में फंसने पर राहगीर परेशान रहे। दोपहर दो बजे के बाद जाम से नागरिकों से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन था। सोमवार को ही सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। पर्चे भरने के लिए राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी कारों के काफिले के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। वाहनों के काफिलों को पुलिस ने कलक्ट्रेट में नहीं जाने दिया। जिस कारण वाहनों को सड़कों के किनारे भी खड़ा कर दिया गया। इससे रेलवे रोड, दिल्ली रोड और कोर्ट रोड पर जाम के हालात बन गए। कलक्ट्रेट के सामने तिराहे पर सबसे अधिक जाम लगा। पुलिस जाम खुलवाने और सड़कों से वाहनों को हटवाने में लगी रही। फिर भी पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इन मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी अधिक होने के कारण जाम में फंसने पर राहगीरों और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बजे के बाद जाकर यातायात सुचारु हो सका। इसके बाद ही राहगीरों को राहत मिल सकी।

कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगा जाम

कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed