{"_id":"62f7f41fce17435b41635423","slug":"traffic-jam-on-delhi-dehradun-highway-all-day-long-saharanpur-news-mrt6010644137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली देहरादून हाईवे पर दिन भर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली देहरादून हाईवे पर दिन भर लगा रहा जाम
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में मोहंड के पास लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में लोहे के वनवे पुल पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर दिन भर जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे लगे जाम के कारण देर शाम सात बजे तक पुल के दोनों ओर आठ से 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
बता दें कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड से चार किमी की दूरी देहरादून की तरफ यूपी की सीमा में स्थित लाल पुल बेहद संकरा है। इस पर एक वक्त में एक ही वाहन निकल सकता है। कई बार वाहन चालक एक दूसर से पहले निकलने की होड़ में अपनी गाड़ियां पुल पर आमने सामने फंसा देते हैं। इसके बाद जाम ल जाता है। शनिवार को भी यही स्थिति बनी। सुबह ही इस मार्ग पर जाम लग गया। यूपी सीमा में गणेशपुर और उत्तराखंड की तरफ आसारोड़ी तक जाम लगा है। वाहन रेंग-रेंगकर कर निकल रहे थे। इस कारण 20 मिनट का सफर दो से ढाई ढाई घंटे में तय हो रहा था। भीषण गर्मी में वाहनों में फंसे यात्री बेहाल रहे। पीने के पानी के लिए यात्री तरसते रहे। पहाड़ियों में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण यात्री किसी की मदद भी नहीं ले सकें। सुबह करीब नौ बजे लगा जाम देर शाम तक नहीं खुल सका था।
बिहारीगढ़ थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि त्योहारों की चार दिन की छुट्टी के बाद हाईवे पर आसपास के कई राज्यों के ट्रैफिक का दबाव बन जाता है। लाल पुल के वनवे होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए तैनात किया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द ट्रैफिक का आवागमन सुचारु करा दिया जाए।