फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traffic jam in the city due to closure of Sadar Road

सदर मार्ग बंद होने से शहर में लग रहा जाम

Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the city due to closure of Sadar Road
थाना सदर रोड पर सीवर लाइन डाले जाने के दौरान घंटाघर से लेकर देहरादून रोड पर ज्यादा हुआ ट्रैफिक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया सदर मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह मार्ग बंद होने की वजह से शहर में जिला अस्पताल पुल, कोर्ट रोड और कलक्ट्रेट तिराहे सहित कई इलाकों में जाम लग रहा है, जिस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम द्वारा सदर मार्ग पर खोदाई की गई है। इस वजह से सदर मार्ग को बंद कर दिया गया है। क्षेत्रवासी राजीव सिंघल, दीपक और राजीव महावीर गोर्साइं का कहना है कि मार्ग बंद होने की वजह से कलक्ट्रेट की तरफ से लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। इस वजह से कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम की स्थिति बनी है। जिला अस्पताल पुल की तरफ से वाहन अब सीधे दीवानी कचहरी की तरफ नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए पुलिस लाइन मार्ग पर भी जाम लग रहा है। इसके अलावा सदर थाना रोड, बाजोरिया पुल, विश्वकर्मा चौक और सदर तिराहे पर भी जाम की स्थिति बन रही है। इस मार्ग पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता था, लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से जहां एक तरफ लोग परेशान है, वहीं कारोबारियों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कारोबार भी हो रहा प्रभावित
यहां के जूता कारोबारी शक्ति बजाज और कपड़ा कारोबारी संदीप गोयल का कहना है कि मार्ग बंद होने की वजह से कारोबार भी ठप हो गया है। आरोप लगाया कि कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए भी बना मुसीबत
सदर मार्ग पर दो अस्पताल और सदर तिराहे के पास एक अस्पताल स्थित है। इस वजह से यहां आने-जाने वाले मरीजों को भी जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली रोड और मल्हीपुर रोड की तरफ से जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सदर रोड पर सीवर डालने का कार्य कराया जाएगा। कार्य में तेजी लाकर इसे जल्दी पूरा करा दिया जाएगा। लोगों की परेशानी को दूर किया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

थाना सदर रोड पर निगम द्वारा खोदी जा रही सीवर लाइन।

थाना सदर रोड पर निगम द्वारा खोदी जा रही सीवर लाइन।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed