फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders submitted memorandum to the Divisional Commissioner

व्यापारियों ने सौंपा मंडलायुक्त को ज्ञापन

Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to the Divisional Commissioner
सहारनपुर। महानगर की खस्ताहाल सड़कों और सीवरेज की समस्या को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंडलायुक्त लोकेश एम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा नई सीवर लाइन डालने के नाम पर सड़कों पर खोदाई की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चावला ने कहा कि महानगर के मुख्य मार्गों को तोड़कर नई सीवर लाइन डाली जा रही है। इसके चलते दुकानदारों को न सिर्फ धूल का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनका व्यापार भी ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि गिल कॉलोनी में सीवर के नाम पर सड़कों को तो तोड़ दिया, लेकिन अभी तक इनका निर्माण नहीं हुआ है। इससे घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धूल, मिट्टी घुस रही है। यदि समस्याओं का जल्द ही निस्तारण नहीं हुआ तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान नीरा चावला, प्राची चावला, आशा रानी गुरेजा, राजेश नरूला, डॉ. दीपांकर चावला, रविंद्र कालड़ा, चंद्रप्रकाश कालड़ा, अनिल राजपूत, मधुर कक्कड़, हर्ष पौद्दार, हेमा गुरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed