फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders submitted memorandum to city magistrate

व्यापारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to city magistrate
व्यापारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। जीएसटी कानून को रद्द कर व्यापारी प्रतिनिधियों की सलाह से नया कानून बनाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से प्रदेश के व्यापारियों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने जीएसटी कानून को जटिल, एवं विसंगतिपूर्ण करार देकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह कानून इतना जटिल और विसंगतिपूर्ण है कि इसके लागू होने के बाद से अब तक करीब 900 बार इसमें संशोधन किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने खजाने को भरने के लिए पेट्रोल, डीजल आदि को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है। सरकार ने पहले बगैर किसी तैयारी के नोटबंदी लागू की और फिर जीएसटी इसके बाद लॉकडाउन लगाया है। उन्होंने जीएसटी के वर्तमान स्वरूप को रद्द करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, नवीन सिंधल, अनुज गुप्ता, राजकुमार मक्कड, प्रवीण जग्गा, मुकेश मानकटाला, रविन्द्र तोमर, मनोज अग्रवाल, रोहित गुप्ता, नत्थूराम यादव, आजम शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed