फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders should get relief in insurance, pension and tax: Kanchal

व्यापारियों को मिले बीमा, पेंशन और टैक्स में राहत : कंछल

Thu, 15 May 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traders should get relief in insurance, pension and tax: Kanchal
गंगोह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों के लिए सरकार से व्यापक राहत की मांग की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी अब स्वीकार्य नहीं है, इसलिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट के सभागार में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक, मंडी शुल्क को एक प्रतिशत, त्योहारों से 15 दिन पूर्व सैंपलिंग प्रक्रिया बंद करने और जीएसटी दरों को केवल तीन श्रेणियों में सीमित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि दुकानों में आग, चोरी या लूट की स्थिति में 25 लाख रुपये तक का बीमा और सामान्य मृत्यु की दशा में 50 लाख रुपये का बीमा उपलब्ध कराया जाए। प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़, प्रदेश महामंत्री सरदार जसवंत सिंह बत्रा, राजीव पाहवा, मनी गोयल, विजय जिंदल, राजेश गोयल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारियों ने एक बार फिर से प्रदीप तायल के नेतृत्व पर विश्वास जताकर उन्हें संगठन की कमान सौंपी है। दीपांशु गोयल को महामंत्री, नीरज गोयल कोषाध्यक्ष, मनीष गर्ग मंत्री, योगेश गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। हिदायत करीम अंसारी, रविशंकर गर्ग, वैभव गोयल, रमेश नारंग, अरविंद कपूर और वरुण गर्ग को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed