फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders protested alleging discrimination in removing encroachment

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगा व्यापारियों ने किया विरोध

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders protested alleging discrimination in removing encroachment
सरसावा में टीम द्वारा तोड़ा गया चबूतरा - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने आई नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा जेसीबी मशीन से पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू जैन के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का स्लैब तथा फर्श में लगी टाइलें तोड़ने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने पालिका प्रशासन पर दुर्भावना से अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। व्यापारियों के भारी विरोध के चलते पालिका प्रशासन की टीम लौट गई।
विज्ञापन

दरअसल बाजार के एक व्यापारी द्वारा नगर पालिका परिषद में शिकायत की गई थी कि कुछ लोगों ने गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों के ऊपर स्लैब डाल रखे हैं। इससे नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और गंदगी में पानी जमा होने के चलते मच्छरों की भरमार है। इसके बाद नगरपालिका परिषद द्वारा बाजारों में सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद की टीम बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंची जिसे देख कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेट लिया। इसी बीच पालिका की टीम के साथ आए जेसीबी मशीन चालक ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू जैन के इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम का स्लैब और फर्श की टाइलें उखाड़ डाली। इसे देख व्यापारियों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे सभासद निधिकांत नवीन जैन, हरि, बदरे आलम, अल्ला रक्खा, पारस जैन आदि ने हंगामा करते हुए पालिका प्रशासन पर भेदभाव की नीति अपनाते हुए टारगेट कर दुर्भावना से अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध के चलते पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान जहां का तहां रोक दिया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों को अब मुश्किल से राहत मिली थी कि पालिका प्रशासन बेवजह अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को बेरोजगार करने में लगा है। व्यापारियों के भारी विरोध के चलते नगरपालिका की टीम बैरंग वापस लौट गई। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने कहा कि पालिका प्रशासन की नीति सभी लोगों के लिए समान है। भेदभाव के आरोप निराधार हैं।

सरसावा में अतिक्रमण हटाने का विरोध करते व्यापारी

सरसावा में अतिक्रमण हटाने का विरोध करते व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed