फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders demonstrated at GST office

व्यापारियों ने किया जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated at GST office
दिल्ली रोड़ स्थित जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जीएसटी के टेक्स स्लैब में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी के विरोध में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई से जुडे़ व्यापारियों ने दिल्ली रोड स्थित व्यापार भवन पर प्रदर्शन किया। इससे पहले एसोसिएशन से जुडे व्यापारियों ने विभिन्न बाजारों में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए। उन्होंने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राजेश कटियार को केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित व्यापार भवन पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि कपडे़ आदि पर जीएसटी में पांच से 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी व्यापारियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। प्रस्तावित वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो देश के सात करोड़ व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी के दरों में वृद्धि व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के चलते कच्चे माल के रेट में 30 से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। कहा कि कोरोना संक्रमण से पैदा हुई परेशानी के चलते व्यापारी अपने कारोबार को सुचारु करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान यशपाल मैनी, महेश नारंग, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, अभय जैन, नत्थू यादव, राजीव मदान, आरके मल्होत्रा, राजकुमार विज, दीपक खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed