फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders asked for financial package from state government

व्यापारियों ने राज्य सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा

Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traders asked for financial package from state government
सटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार और उद्योगों को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार से आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा ने बताया कि कोरोना काल में उद्योग और व्यापार चौपट हो गया है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए। साथ ही व्यापारियों और उद्यमियों का तीन माह का बिजली का बिल माफ करने, बैंक लोन पर तीन माह का ब्याज माफ करने समेत कई मांग रखी हैं। इनमें अनिल त्यागी, अमित मदान, आदित्य शर्मा, संदीप सैनी, जौली प्रजापति, राज कुमार, अनिल पंडित, अरुण, पंकज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed