फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trade worth 5.25 crore affected by transporters strike

Saharanpur News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से 5.25 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित

Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trade worth 5.25 crore affected by transporters strike
सहारनपुर। दिल्ली एनसीआर में पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) में बढ़ोतरी और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल से जिले में ट्रांसपोर्टरों को करीब 22 लाख और व्यापारियों का पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार प्रभावित हुआ है। ट्रकों के पहिए तीसरे दिन थमे रहे।
विज्ञापन

21 मई से ट्रांसपोर्टरों की दिल्ली में हड़ताल चल रही है। जिले के ट्रांसपोर्टर भी समर्थन में है। उनके ट्रक भी ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हुए हैं, जो 21 मई से पहले दिल्ली गए थे, वह भी रास्ते में दिल्ली से बाहर खड़े हुए हैं। दिल्ली से जिले में फल, सब्जी, सर्जिकल उत्पाद, कपड़े और जूते की सप्लाई नहीं होने की महंगाई बढ़ सकती है। माल की सप्लाई नहीं होने से व्यापारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी 80 से 90 ट्रकों का आवागमन नहीं हुआ है। तीन दिनों की हड़ताल से एक ओर जहां ट्रांसपोर्टरों को करीब 22 लाख रुपये की नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के माल की सप्लाई नहीं होने के चलते पांच करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली का कहना है कि शनिवार रात 12 बजे तक हड़ताल का एलान किया गया था। इसके बाद ही ट्रकों का संचालन सुचारु हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed